उत्तराखंड के इस जिले का फायर स्टेशन सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार के लिए चयनित

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले का फायर स्टेशन राज्य के सबसे बेहतरीन फायर स्टेशन के रूप में चुना गया है। इस सम्मान के तहत, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर रुद्रप्रयाग फायर स्टेशन को 20,000 रुपये की नकद राशि और एक ट्रॉफी से नवाजा जाएगा।

दरअसल, उत्तराखंड के अग्निशमन एवं आपात सेवा मुख्यालय द्वारा हर साल फायर स्टेशनों की कार्यक्षमता, दक्षता, रखरखाव, अग्नि निवारण, सुरक्षा मानकों, जन जागरूकता और आपातकालीन सेवाओं के आधार पर उनकी रैंकिंग की जाती है। इस प्रक्रिया में कुल 43 मानकों पर फायर स्टेशनों का मूल्यांकन होता है और इन मानकों पर सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले फायर स्टेशन को ‘बेस्ट फायर स्टेशन’ का सम्मान दिया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026: एच.एन. इंटर कॉलेज में 300 विद्यार्थियों ने सीखे कचरा पृथक्करण और '3R' के गुर

इस बार उत्तराखंड राज्य के 49 फायर स्टेशनों का मूल्यांकन करने के बाद, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा स्थित फायर स्टेशन को पुलिस महानिदेशक के अनुमोदन से ‘बेस्ट फायर स्टेशन’ के रूप में चयनित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु 3 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना

इस शानदार उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग, अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने रुद्रप्रयाग फायर स्टेशन के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी और सभी कर्मियों को बधाई दी और कहा कि इस सम्मान के साथ जिले की फायर सर्विस और अन्य विभाग और अधिक ऊर्जा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों को निभाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस का एक्शन: स्कूटी से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करता तस्कर गिरफ्तार, 96 पव्वे और वाहन बरामद।

26 जनवरी को पुलिस मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पुलिस महानिदेशक द्वारा रुद्रप्रयाग फायर स्टेशन को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया जाएगा।

Ad_RCHMCT