दुःखद- चुनावी बैनर उतारते समय युवक की 33 केवी लाइन की चपेट में आने से मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के देहरादून जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। राजधानी देहरादून के जौलीग्रांट क्षेत्र में निकाय चुनाव के दौरान एक युवक की जान चली गई। यह हादसा दुर्गा चौक, भानियावाला के पास हुआ, जब युवक चुनावी बैनर उतारने के लिए छत पर चढ़ा और 33 केवी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस का एक्शन: स्कूटी से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करता तस्कर गिरफ्तार, 96 पव्वे और वाहन बरामद।

घटना सुबह करीब दस बजे की है। युवक छत की दूसरी मंजिल पर गया था, जहां एक कोना 33 केवी लाइन से सटा हुआ था। जैसे ही उसने बैनर उतारने की कोशिश की, एक तेज धमाका हुआ और युवक बुरी तरह झुलसते हुए छत पर गिर पड़ा। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत एंबुलेंस को फोन किया। युवक को सीएचसी डोईवाला ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु 3 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना

पुलिस चौकी इंचार्ज सुमित चौधरी ने बताया कि युवक की पहचान अठुरवाला निवासी मनोज पंवार (26) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि मनोज पंवार 33 केवी लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इस हादसे से इलाके में गहरा शोक व्याप्त है।

Ad_RCHMCT