हल्द्वानीः आयुक्त दरबार पहुंचा गूल में अतिक्रमण का मामला, दिए ये निर्देश

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानीः आयुक्त और सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को मिनी स्टेडियम रोड स्थित कैंप कार्यालय में जन समस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने भूमि विवाद, रुपयों के लेन-देन, सरकारी गूलों पर अतिक्रमण, बिजली लोड संबंधी विभिन्न शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। कुछ मामलों के लिए अगली तिथि तय की गई।

जनसुनवाई के दौरान कुंदन सिंह गढ़िया, निवासी दमुवाढूंगा ने सरकारी गूल पर अवैध दीवार निर्माण की शिकायत की, जिससे सार्वजनिक रास्ता बंद हो गया था। आयुक्त ने मामले की गंभीरता को समझते हुए संबंधित पक्ष को दो दिनों के भीतर दीवार हटाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  मिसाल! पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के आह्वान पर उत्तराखंड के शिक्षण संस्थानों में खत्म होगी 'प्लास्टिक और वीआईपी संस्कृति', शिक्षकों ने खुद धोए अपने बर्तन

इसके अलावा, हंसा देवी पत्नी चंदन सिंह ने 2018 में भूमि विक्रय के दौरान रुपये का बकाया रहने की शिकायत की। आयुक्त ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराते हुए बकाया राशि की किश्तों में भुगतान का आश्वासन लिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर क्रय-विक्रय सहकारी समिति में इतिहास दर्ज: पूजा रावत बनीं पहली महिला अध्यक्ष, पुष्पा चिलवाल ने जीता उपाध्यक्ष का पद

उमा अधिकारी ने अपने मामले में संदीप से रुपये की वसूली की शिकायत की थी, जिसमें आयुक्त ने कार्रवाई करते हुए संदीप से किश्तों में भुगतान करने का आश्वासन लिया। इसी तरह, दिशा गोस्वामी ने सिडकुल रोड स्थित प्लॉट के रास्ते को अवरुद्ध करने पर शिकायत की, जिस पर आयुक्त ने हरीश जोशी से रास्ता खोलने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित और समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश

आयुक्त दीपक रावत ने फरियादियों से कहा कि वे पहले संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क करें और अगर समस्या का समाधान न हो तो जनसुनवाई में आकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

Ad_RCHMCT