हल्द्वानीः पुलिस को बड़ी सफलता, दो नशा तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” के अंतर्गत चलाए जा रहे अभियान में नैनीताल पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में SOG व हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

यह गिरफ्तारी 10 अप्रैल 2025 को हल्द्वानी स्थित तीनपानी बाईपास, पानी की टंकी के पास चेकिंग के दौरान की गई। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के कब्जे से कुल 50 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ​हल्द्वानी बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट सख्त, CM धामी से की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

बरामद प्रतिबंधित सामग्री:

40 इंजेक्शन: RESTIGESIC BUPRENORPHINE HYDROCHLORIDE

10 इंजेक्शन: BENORPHINE BUPRENORPHINE

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:

अब्दुल शमी, उम्र 25 वर्ष

पुत्र: मोहम्मद यामीन

निवासी: लाइन नंबर 08, सरताज कबाड़ी के पीछे, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल

रिजवान खान उर्फ चीपड़, उम्र 27 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  ​कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट

पुत्र: अफसर खान

निवासी: इंद्रानगर, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल

इन दोनों के विरुद्ध थाना हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 108/2025, धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी:

उपनिरीक्षक प्रेमराम विश्वकर्मा – चौकी इंचार्ज, मंडी

उपनिरीक्षक संजीत राठौड़ – प्रभारी, SOG

हेड कांस्टेबल ललित श्रीवास्तव – SOG

कांस्टेबल संतोष बिष्ट – SOG

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 मुकदमों में वांछित शातिर अपराधी मनीष 6 माह के लिए जिला बदर

कांस्टेबल चंदन सिंह – SOG

कांस्टेबल ललित मेहरा – थाना हल्द्वानी

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने कार्रवाई में शामिल पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि, “जनपद नैनीताल को नशा मुक्त बनाने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।”

Ad_RCHMCT