हल्द्वानी ब्रेकिंग: तिकोनिया स्थित शराब की दुकान में लगी भीषण आग,करोड़ों का नुकसान

ख़बर शेयर करें -

तिकोनिया स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में लगी भीषण आग, फायर सर्विस ने पाया काबू

लालकुआं निवासी और ब्लिंकिट (Blinkit) के डिलीवरी बॉय श्री अनुज सिंह दानु द्वारा आज दिनांक 02 जून 2026 को समय करीब 01:50 बजे फायर स्टेशन हल्द्वानी को सूचना मिली कि तिकोनिया चौराहा के पास स्थित एक अंग्रेजी शराब की दुकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही श्री मिंदर पाल सिंह FSO हल्द्वानी द्वारा मय फायर सर्विस की टीम तीन दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में गिरदा-वीरेनदा स्मृति समारोह: जनगीतों और कविताओं से गूंजा सभागार, युगमंच की 50 वर्षों की रंग यात्रा का भव्य आयोजन

दुकान का शटर बंद था और अंदर से आग की लपटें निकल रही थीं। फायर कर्मियों ने शटर खोलकर तुरंत आग बुझाने का कार्य शुरू किया। आग दुकान के तीनों फ्लोर तक फैल चुकी थी, जहां शराब की बोतलें और अन्य ज्वलनशील सामान रखा हुआ था।

अग्निशमन के दौरान आग की चपेट में आए 19 किलो के एक एलपीजी सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकालकर ठंडा किया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।

कड़ी मशक्कत के बाद फायर सर्विस की टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया और उसे आस-पास की इमारतों तक फैलने से रोक दिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों से रूबरू हुए सीएम धामी: "व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़, आप व्यापार बढ़ाइए—सरकार आपके साथ खड़ी है"

इस घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है, जो लगभग 1.5 से 2 करोड़ रुपये तक हो सकता है।

फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

शामिल अग्निशमन कर्मी (फायर स्टाफ)
1- एलएफएम (LFM) माखन सिंह
2- एलएफएम (LFM) अनुज शर्मा
3- चालक (DVR) श्याम सिंह नैनवाल
4- चालक (DVR) चरण सिंह
5- फायरमैन (FM) विपिन चौहान
6- महिला फायरमैन (FW) गरिमा बिष्ट
7- महिला फायरमैन (FW) भावना कार्की
8- महिला फायरमैन (FW) दिव्या दांगी
9- फायरमैन (FM) हीरा सिंह तोमक्याल
10- फायरमैन (FM) दीपक सुतेड़ी
11- फायरमैन (FM) कमलेश उप्रेती
12- फायरमैन (FM) बलवंत राणा
12- फायरमैन (FM) जगत दानु
13- फायरमैन (FM) भुवन कुमार

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी से 'खेलभूमि' बनने की ओर उत्तराखंड के मजबूत कदम: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ की लागत से राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का किया शिलान्यास; शैक्षणिक सत्र शुरू

मीडिया सेल
जनपद नैनीताल

Ad_RCHMCT