शराब के नशे में हंगामा करना पड़ा भारी! रामनगर में स्कॉर्पियो सीज, काशीपुर का चालक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

शराब के नशे में हंगामा करना पड़ा महंगा, वाहन सीज, चालक गिरफ्तार।

डॉ.मंजूनाथ टीसी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों एवं नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस का कड़ा प्रहार: महज 06 घंटे के भीतर कुख्यात 'ITI गैंग' के 04 आरोपी गिरफ्तार

श्री सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में रामनगर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK04C-0021 स्कॉर्पियो के चालक निवासी काशीपुर को शराब के नशे में वाहन चलाते तथा सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करते हुए पाया गया। चालक का मेडिकल परीक्षण एवं एल्कोमीटर परीक्षण कराए जाने पर उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के पीएनजी महाविद्यालय में गरिमापूर्वक मनाया गया ‘जनजातीय गौरव दिवस’: भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों और जनजातीय विरासत का किया स्मरण

वाहन चालक के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत Drunken Driving में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई तथा वाहन UK04C-0021 स्कॉर्पियो को सीज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में डॉ. सलीम अली की जयंती पर 'बर्ड फेस्टिवल 2026' का उत्साहपूर्ण आगाज: विद्यार्थियों ने सीखे पक्षी अवलोकन के गुर

नैनीताल पुलिस आमजन से अपील करती है कि शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं। नशे में वाहन चलाना स्वयं एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के जीवन के लिए खतरा है। यातायात नियमों का पालन करें एवं सुरक्षित यात्रा करें।

मीडिया सेल
जनपद नैनीताल

Ad_RCHMCT