करनपुर पंचायत में कचरा प्रबंधन कार्य का शुभारंभ: ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने दिखाई हरी झंडी

ख़बर शेयर करें -

करनपुर पंचायत में कचरा प्रबंधन कार्य का शुभारंभ, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख (श्री संजय नेगी जी)ने दिखाई हरी झंडी

आज करनपुर पंचायत के ठोस कचरा प्रबंधन एवं स्वच्छता अभियान का उद्घाटन जेष्ठ ब्लॉक प्रमुख द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख श्री संजय नेगी जी, वार्ड मेंबर पंचायत श्रीमती नीमा पांडेय और बीडीसी मेंबर श्री रविन्द्र सिंह जी द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेष्ठ ब्लॉक प्रमुख श्री संजय नेगी जी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत पंचायतों में कचरा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक वेस्ट वॉरियर्स द्वारा 12 पंचायतों में यह कार्य संचालित किया जा चुका है और अब 13 वीं पंचायत के रूप में करनपुर पंचायत में इसकी शुरुआत की गई है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने घरों का कचरा निर्धारित कूड़ाबैग में ही डालें तथा सूखे कचरे को अलग-अलग रखें, इस कूड़े को पर्यावरण सखियों द्वारा उठाया जायेगा, जिससे कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु 3 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना

इस दौरान लाभार्थियों को कूड़ाबैग वितरित किए गए तथा घर-घर से कचरा संग्रहण के लिए पैडल रिक्शा को ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस का एक्शन: स्कूटी से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करता तस्कर गिरफ्तार, 96 पव्वे और वाहन बरामद।

संजय नेगी जी ने कहा कि कचरा फैलने से विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैलती हैं, इसलिए स्वच्छता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर पर तैयार कार्ययोजना के अनुसार ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के कार्य भी किए जाएंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गांव को स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध बनाना तथा संक्रामक बीमारियों के प्रसार को रोकना है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026: एच.एन. इंटर कॉलेज में 300 विद्यार्थियों ने सीखे कचरा पृथक्करण और '3R' के गुर

कार्यक्रम में ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख, वार्ड मेंबर, बीडीसी मेंबर तथा जागरूक नागरिक पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने इस जनहितकारी योजना को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Ad_RCHMCT