मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप का औचक निरीक्षण कर चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

ख़बर शेयर करें -



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप का औचक निरीक्षण कर चारधाम यात्रा और पंजीकरण प्रक्रिया से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने यात्रियों के रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच और ठहरने की सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं से यात्रा प्रबंधन का फीडबैक भी लिया।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। उन्होंने स्वास्थ्य जांच केंद्रों की व्यवस्था को भी परखा और बढ़ती गर्मी को देखते हुए ट्रांजिट कैंप में अतिरिक्त कूलर लगाने, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा के लिए ‘सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत संवाद’ को मूल मंत्र बताते हुए व्यवस्थाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की।


सीएम धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को बेहतर भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा और ट्रांजिट कैंप में कार्यरत कर्मचारियों से संवाद करते हुए श्रद्धालुओं का “अतिथि देवो भवः” की भावना के साथ स्वागत करने तथा समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित विभिन्न राज्यों से आए यात्रियों ने यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की। कई बुजुर्ग श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री से भेंट कर व्यवस्थाओं के लिए आभार व्यक्त किया और उन्हें आशीर्वाद दिया।
ट्रांजिट कैंप में श्रद्धालुओं के लिए एलईडी स्क्रीन पर रामायण और महाभारत के प्रसारण की व्यवस्था भी की गई है, जिसे यात्रियों ने सराहा। यात्रियों ने कहा कि इससे प्रतीक्षा के दौरान उन्हें आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वातावरण का अनुभव मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने एग्री स्टैक, किसान पंजीकरण और डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने के निर्देश दिए।


कैंप परिसर में लंगर सेवा और नि:शुल्क भोजन-पानी की व्यवस्था के साथ स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा स्थानीय उत्पादों की बिक्री भी की जा रही है। इससे न केवल यात्रियों को सुविधा मिल रही है, बल्कि महिला सशक्तिकरण और स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा मिल रहा है।

Ad_RCHMCT