उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की नई केंद्रीय कार्यकारिणी गठित: प्रभात ध्यानी अध्यक्ष और नरेश नौडियाल प्रधान महासचिव निर्वाचित

ख़बर शेयर करें -


उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की द्विवार्षिक कार्यकारिणी के लिये सर्व समिति सेप्रभात ध्यानी केन्द्रीय अध्यक्ष,नरेश नौडियाल प्रधान महासचिव चुने गए।
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के द्विवार्षिक सम्मेलन में पार्टी के दो साल की गतिविधियों और कार्यक्रमों की विस्तृत आख्या जिलों से आए प्रतिनिधियों ने रखी। सम्मेलन में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से प्रभात ध्यानी को पार्टी का केंद्रीय अध्यक्ष और नरेश नौडियाल को प्रधान महासचिव नियुक्त किया गया।
चुनाव अधिकारी चारु तिवारी एवं पर्यवेक्षक मोहन कांडपाल के देखरेख में संपन्न उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की द्विवार्षिक कार्यकारिणी के लिये प्रभात ध्यानी केंद्रीय अध्यक्ष और नरेश नौडियाल को प्रधान महासचिव नियुक्त किया गया। बाद में नवनियुक्त अध्यक्ष ने केंद्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की। अध्यक्ष पद के लिए प्रभात ध्यानी के नाम का प्रस्ताव राजकुमार त्यागी तथा अनुमोदन पूर्व अध्यक्ष पीसी तिवारी ,लालमणि ने किया। प्रधान महासचिव नरेश नौडियाल के नाम का प्रस्ताव कुलदीप मधवाल और अनुमोदन आनंदी वर्मा , अमीनुर रहमान, हीरा देवी ने किया। बाद में पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रभात ध्यानी ने केंद्रीय कमेटी की घोषणा की। केंद्रीय कमेटी में केंद्रीय उपाध्यक्ष पद पर कुलदीप मधवाल देहरादून, नारायण राम अल्मोड़ा, जेपी बडोनी हरिद्वार , केंद्रीय महासचिव पद पर दिनेश उपाध्याय नैनीताल, आनंदी वर्मा अल्मोड़ा, अमीनुर रहमान हल्द्वानी सचिव पद पर प्रकाश जोशी द्वारहाट, किरण आर्य सोमेश्वर, भोपाल सिंह रावत कोटद्वार, लालमणि रामनगर, बी डी असनोड़ा गैरसैंण सर्व समिति से मनोनयन किया गया। चुनाव प्रक्रिया को चुनाव अधिकारी चारु तिवारी और पर्यवेक्षक डा. मोहन कांडपाल ने संपन्न कराया।

Ad_RCHMCT