हल्द्वानी: दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोपी मुकेश बोरा इस इलाके से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानीः दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामलों में लम्बे समय से फरार चल रहे दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रामपुर से गिरफ्तार कर लिया है। मुकेश बोरा पर विधवा महिला से दुष्कर्म और नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने 307 नव-नियुक्त चिकित्सा अधिकारियों, फार्मासिस्ट व उद्यान कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट में फरार आरोपी की पुलिस पिछले 23 दिनों से बोरा की तलाश में थी और उसे पकड़ने के लिए उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान में डेरा डाले हुए थी।

यह भी पढ़ें 👉  जनसमस्याओं पर त्वरित संज्ञान: लालकुआं-हल्दूचौड़ हाईवे पर बंद स्ट्रीट लाइटों का अजय भट्ट ने किया औचक निरीक्षण; NHAI को दिए जल्द समाधान के निर्देश

 पुलिस को संदेह था कि बोरा को छिपने में एक बाहरी ठेकेदार मदद कर रहा था। इसी मामले में परिवहन विभाग के एक अधिकारी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के समय मुकेश बोरा दिल्ली भागने की योजना बना रहा था। आरोपी को रामपुर से गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर से देहरादून ट्रेन का पूरा शेड्यूल आ गया जानिए किस दिन और कितने बजे चलेगी नई ट्रेन

Ad_RCHMCT