मानसून की धीरे-धीरे विदाई- उत्तराखंड समेत इन राज्यों में बारिश की संभावनाएं

ख़बर शेयर करें -

धीरे-धीरे मॉनसून राज्यों को अलविदा कह रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि अब तक मॉनसून राजस्थान, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों से विदा हो चुका है। हालांकि, जाते-जाते भी मॉनसून पूर्व से लेकर पश्चिम और दक्षिण से लेकर उत्तर तक राज्यों को बारिश का तोहफा देने वाला है। मौसम विभाग ने इस सप्ताह उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश समेत 10 से ज्यादा राज्यों में बारिश की संभावनाएं जताई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: सीएम धामी ने सभी विभागों को 24×7 अलर्ट रहने के निर्देश दिए; बंद सड़कें तुरंत खोलने और हेली सेवाएं मुस्तैद रखने के हुक्म

अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम के अधिकांश हिस्सों में बारिश के आसार हैं। 28 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश के आसार हैं। 26 सितंबर को हिमाचल प्रदेश, 26-27 सितंबर को उत्तराखंड और 28 सितंबर को पश्चिम उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। 27 से 29 सितंबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बारिश की संभावनाएं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आँचल दुग्ध संघ में श्रद्धांजलि सभा: पूर्व प्रशासक के पिता स्वर्गीय हिम्मत सिंह बिष्ट के निधन पर जताया गहरा शोक

गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में अगले 3 दिनों के दौरान हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 7 दिनों के दौरान बारिश के आसार हैं। पूर्वोत्तर के अधिकांश राज्यों में भी इस सप्ताह झमाझम बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र में 27 सितंबर तक भारी बारिश के आसार हैं। मराठवाड़ा में 25 सितंबर, सौराष्ट्र और कच्छ में 28 सितंबर तक, गुजरात क्षेत्र में 28 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण भारतीय राज्य केरल और माहे में 25, 29 और 30 सितंबर को बारिश की संभावना है। 

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक: प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम; मुख्य सचिव ने दिए जनभागीदारी और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश

IMD ने संभावना जताई है कि 30 सितंबर के पहले जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से मॉनसून विदा हो सकता है।

Ad_RCHMCT