बिग ब्रेकिंग-श्रीकेदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड के पास श्रद्धालुओं का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त,13 लोगों को किया गया रेस्क्यू

ख़बर शेयर करें -

बिग ब्रेकिंग-श्रीकेदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड के पास वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त,13 लोगों को किया गया रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग-श्रीकेदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड के पास वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त,13 लोगों को किया गया रेस्क्यू

आज दिनाँक 25 सितंबर 2024 को कोतवाली सोनप्रयाग द्वारा SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि गौरीकुंड रोड पर एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 29 जुलाई को भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट', जिलाधिकारी ने दिए अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश

उक्त सूचना पर इंस्पेक्टर कर्ण सिंह के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

उक्त वाहन में विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु सवार थे जो श्री केदारनाथ दर्शन हेतु जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  आँचल दुग्ध संघ में श्रद्धांजलि सभा: पूर्व प्रशासक के पिता स्वर्गीय हिम्मत सिंह बिष्ट के निधन पर जताया गहरा शोक

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर जिला पुलिस के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुए बोलेरो वाहन से से 13 लोगों (12 वयस्क, 01 बच्चा) को रेस्क्यू किया गया। एक व्यक्ति लापता है जिसकी SDRF टीम द्वारा सर्चिंग की जा रही है।

Ad_RCHMCT