हल्द्वानी- दुकानदार ने आठ की छात्रा के साथ कर दी छेड़छाड़, तहरीर

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में आठ साल की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना प्रकाश में आई है। घटना मुखानी थाना क्षेत्र की है। परिजनों ने मोहल्ले के ही दुकानदार पर नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उस वक्त छात्रा अपनी सहेलियों के साथ स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रही थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून संकट: 24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी, बंद सड़कें तुरंत खोलें — मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश

कोतवाली थाना क्षेत्र में स्नातक की छात्रा से एक साल तक कई बार दुष्कर्म के मामले के साथ मुखानी थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले ने हलचल मचा दी है। क्षेत्र की ही रहने वाली इस नाबालिग छात्रा के साथ उस वक्त उसकी तीन सहेलियां भी थीं। घर के पास ही किराने की एक दुकान पर यह छात्रा कुछ सामान खरीदने के लिए गई। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एनसीसी का होगा विस्तार: सीएम धामी से मिले एनसीसी महानिदेशक, सीमांत क्षेत्रों में नई इकाइयों और एनसीसी अकादमी पर हुई चर्

आरोप है कि इसी दौरान दुकानदार ने छात्रा से छोड़छाड़ की। छात्रा ने घर पर इसकी जानकारी दी। परिजनों ने तुरंत मुखानी थाने में पुलिस से यह शिकायत की। एसओ पंकज जोशी ने बताया कि तत्काल एक टीम को मौके पर भेजकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में चार बालिकाएं दुकान पर खड़ी दिखाई दी हैं। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Ad_RCHMCT