यहां नशेड़ी ने अपने घर में लगाई आग,हजारों का सामान जलकर हुआ खाक

ख़बर शेयर करें -

ऊधमसिंह नगर में नशेड़ी ने अपने घर में आग लगा दी। इसमें घर में रखा हजारों का सामान भी जल गया। यहां तक कि व्यक्ति ने पत्नी और मासूम बच्ची को भी जलाने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ पर रुद्रपुर में विद्यार्थियों से रूबरू हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी: युवाओं के नवाचार से तय होगी विकसित उत्तराखंड की दिशा; देहरादून में बनी देश की 5वीं सबसे बड़ी साइंस सिटी

जानकारी के अनुसार ग्राम धरमपुर निवासी यशोदा ने तहरीर सौंपते हुए कहा है कि उसका पति नशे का आदी है। विरोध करने पर आए दिन उसकी पिटाई करता है। पति उसकी पिटाई कर सोने का मंगलसूत्र, कान की बाली और मोबाइल छीनकर ले गया। शाम को उसका पति आया और उसने घर में आग लगा दी। उसने पत्नी व एक साल की बेटी को भी जलाने का प्रयास किया। लेकिन उसने दोनों की जान जैसे तैसे बचाई। इस मामले में कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि आरोपित को हिरासत में लिया गया है। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Ad_RCHMCT