यहां वन विभाग की टीम ने की बड़ी कार्रवाई,अवैध लकड़ी तस्करी में वाहन सीज

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं। यहां तराई पूर्वी वन प्रभाग के डौली रेंज की टीम ने मुखबिर की सूचना के बाद लालकुआं बैरीयर में सेमल के अवैध चिरान को लेकर जाते हुए एक वाहन को पकड़ने में सफलता पाई है जबकि अंधेरे का लाभ उठाते हुए वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के युवाओं के लिए जापान में नौकरी के बड़े अवसर: दून पहुंचे जापानी प्रतिनिधिमंडल ने परखी भाषा और स्किल; 'सीएम कौशल उन्नयन योजना' की जमकर तारीफ


वन क्षेत्राधिकारी डौली अनिल कुमार जोशी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक आइसर ट्रक संख्या UP 25 B T3781 अवैध रूप से लकड़ी की तस्करी कर रहा है जिस पर डौली रेंज की टीम ने लालकुआं गेट पर कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ा। श्री जोशी ने बताया कि यह लकड़ी का चिरान कहां से आ रहा था इसकी जांच पड़ताल की जा रही है फौरी तौर पर वाहन को लालकुआ रेंज परिसर में लाकर सीज़ कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  समावेशी शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड का बड़ा कदम: सीएम धामी ने किया 'शाइन अवी लर्निंग मिशन-2030' का शुभारंभ; विशेष बच्चों के लिए पुस्तकें व विजुअल करिकुलम लॉन्च


जोशी ने बताया की वन उपज से संबंधित अवैध कार्यों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जा रही है। वन सम्पदा की चोरी एवम् वन संपदा अभिवहन नियमावली का उलंघन करने वाले लोगों को किसी भी सूरत मे बक्शा नही जाएगा।

Ad_RCHMCT