यहां पुलिस ने 3 दिन में 258 धार्मिक स्थलों से उतरवाये लाउडस्पीकर

ख़बर शेयर करें -

पहाड़ो में भी अब कोर्ट के आदेश के बाद से लाउड स्पीकर हटाने की कवायद शुरू हो गयी है। इसी में एक खबर अल्मोड़ा से सामने आ रही है। पिछले दिनों धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर को लेकर पूरे देश में सवाल उठने शुरू हुए थे।न्यायालयों में तमाम लोगों ने पीआईएल आदि दाखिल कर इन्हें उतरवाने की मांग की थी। यूपी में जोर-शोर से अभियान चल रहा है और उत्तराखंड में भी लाउडस्पीकर उतारने का अभियान जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल का मलबा गिरने से दो नेपाली श्रमिकों की मौत, एक घायल।

अभियान शुरू होने के 3 दिन के भीतर 258 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए गए। शहरों के साथ ही पहाड़ी इलाकों में भी अभियान को रफ्तार मिलने लगी है। अल्मोड़ा में धार्मिक स्थलों पर नियमों के विरुद्ध लगे लाउडस्पीकर और ध्वनि यंत्रों को उतरवाने का काम जारी है।

अभियान के तहत पुलिस ने 11 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटवाए। जिन धार्मिक स्थलों ने लाउडस्पीकर के लिए अनुमति नहीं ली है, उन्हें पहले ही नोटिस दिए जा चुके हैं।

नोटिस देने के बाद भी जिन्होंने परमिशन नहीं ली, उन धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटवाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी थार, पुलिस और SDRF ने स्थानीय लोगों की मदद से 2 लोगों को सुरक्षित निकाला


उत्तराखंड पुलिस ने 1 जून से धार्मिक स्थलों में नियमों के विरुद्ध लगे लाउडस्पीकर हटाने को लेकर अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत अल्मोड़ा में लाउडस्पीकर का प्रयोग करने वाले कुल 45 धार्मिक स्थलों को चिन्हित किया गया।

इनमें से सिर्फ दो धार्मिक स्थलों के पास ही अनुमति थी, जबकि 43 धार्मिक स्थलों में बिना परमिशन के लाउडस्पीकर बज रहे थे। पुलिस ने इन सभी को नोटिस जारी किए। नोटिस में समय सीमा के भीतर अनुमति लेने की बात लिखी गई थी,

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस स्मृति दिवस: कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

लेकिन इसके बावजूद धार्मिक स्थलों की ओर से अनुमति नहीं ली गई। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को पुलिस टीम ने 11 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर और ध्वनि यंत्रों को हटवाया। एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने कहा कि बिना अनुमति धार्मिक स्थलों में लगे लाउडस्पीकरों को हटवाया जा रहा है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Ad_RCHMCT