यहां टीचर की क्लास लेने के दौरान हार्ट अटैक से मौत

ख़बर शेयर करें -

आज के समय में ज़िंदगी का कुछ भरोसा नहीं है कि इंसान किस समय अपने प्राण त्याग दे और हार्ट अटैक से मिलने के काफी ज्यादा मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं हार्ट अटैक से संबंधित एक मामला पिथौरागढ़ से सामने आ रहा है यहां एक एकल विद्यालय में एक टीचर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिस वक्त टीचर को अटैक आया उस समय स्कूल में टीचर के साथ सिर्फ बच्चे थे। उन्हीं ने अपने परिवार वालों को सूचना दी और इसके बाद टीचर को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ मेला-2026 को लेकर अंतर्राज्यीय बैठक संपन्न: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर नहीं चलेगी कांवड़ यात्रा; 30 जुलाई से 11 अगस्त तक सजेगा मेला


घटना पिथौरागढ़ के अनरगांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय की है। बताया जा रहा है कि ये एकल विद्यालय है और यहां प्रताप सिंह बिष्ट (46) की तैनाती है। प्रताप सिंह बिष्ट बच्चों की क्लास ले रहे थे और इसी बीच उन्हें हार्ट अटैक आया और क्लास में ही गिर पड़े। इसके बाद बच्चों ने अपने पैरेंट्स को जानकारी दी। सूचना के बाद पैरेंट्स और अन्य ग्रामीण स्कूल पहुंचे और शिक्षक को किसी तरह से अस्पताल पहुंचाया लेकिन डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के खिलाफ काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.29 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

प्रताप सिंह बिष्ट की मौत की सूचना से सभी स्तब्ध रह गए। उनके परिवार में उनके तीन बच्चे और उनकी पत्नी हैं। प्रताप की मौत से उनका परिवार सदमे में है। बताया जा रहा है कि उनका बड़ा बेटा हल्द्वानी में बीएससी कर रहा है जबकि दो बेटियों में से एक अल्मोड़ा में बीए और दूसरी बेटी गांव के पास चौरपाल इंटर कॉलेज में पढ़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लखवाड़ परियोजना पर मुख्य सचिव का बड़ा एक्शन: दिसंबर 2034 के बजाय वर्ष 2031 तक काम पूरा करने का अल्टीमेटम; एलएंडटी और यूजेवीएनएल को दिए कड़े निर्देश


एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पिथौरागढ़ में 450 ऐसे विद्यालय हैं कि जो एकल विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में पठन पाठन सिर्फ एक टीचर के सहारे हो रहा है। अगर ये अकेला टीचर किसी छुट्टी पर चला जाए तो स्कूल में ताला लगाना पड़ता है।

Ad_RCHMCT