आईएएस ललित मोहन रयाल ने थामा नैनीताल का नियंत्रण, तेजी से होगा कामकाज

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ललित मोहन रयाल ने मंगलवार को नैनीताल के नव नियुक्त जिलाधिकारी के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के पश्चात उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कोषागार का निरीक्षण किया और जिले के अधिकारियों के साथ एक प्रारंभिक बैठक भी की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों से रूबरू हुए सीएम धामी: "व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़, आप व्यापार बढ़ाइए—सरकार आपके साथ खड़ी है"

पदभार ग्रहण करने के बाद डीएम रयाल ने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य फोकस जिले में चालू विकास योजनाओं को गति देना और मानसखंड परियोजना के तहत सभी कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा कराना रहेगा। उन्होंने कहा कि नैनीताल की माल रोड पर चल रहे ट्रीटमेंट कार्य को भी तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ पर रुद्रपुर में विद्यार्थियों से रूबरू हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी: युवाओं के नवाचार से तय होगी विकसित उत्तराखंड की दिशा; देहरादून में बनी देश की 5वीं सबसे बड़ी साइंस सिटी

जिलाधिकारी रयाल ने कहा कि जनहित से जुड़ी योजनाओं एवं परियोजनाओं की नियमित समीक्षा की जाएगी ताकि जिले में विकास कार्य पारदर्शी और प्रभावी तरीके से संचालित हो सकें।

पदभार ग्रहण के उपरांत जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने नए जिलाधिकारी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एडीएम विवेक राय, एडीएम शैलेन्द्र नेगी, मुख्य विकास अधिकारी अनामिका, एसडीएम नावाजिश खलीक, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, एसडीएम रामनगर प्रमोद कुमार और एसडीएम बी.सी. पंत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT