बुज़ुर्गों को मिली आस्था की उड़ान, तीर्थ यात्रा पर निकले श्रद्धालु, हल्द्वानी से सीएम ने दिखाई हरी झंडी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के अंतर्गत पवित्र गंगोत्री धाम के लिए रवाना होने वाले श्रद्धालुओं के दल को हल्द्वानी स्थित सर्किट हाउस से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित यह योजना उन्हें धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर प्रदान करने के साथ-साथ आध्यात्मिक सुख और मानसिक शांति का अनुभव भी कराती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में शोक की लहर: पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी और पद्मश्री जसपाल राणा के निधन पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

इस बार तीर्थ यात्रा में कुल 32 श्रद्धालु शामिल हैं, जिनमें 19 महिलाएं और 13 पुरुष शामिल हैं। यह यात्रा पांच दिवसीय होगी, जिसके दौरान श्रद्धालु गंगोत्री धाम सहित मार्ग में पड़ने वाले अन्य पवित्र स्थलों के दर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: भूसे के अनावश्यक भंडारण और राज्य से बाहर परिवहन पर अगले 15 दिनों के लिए रोक, जिलाधिकारी ने जारी किए सख्त आदेश

मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुखद और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रियों के आवास, भोजन और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था गढ़वाल मंडल विकास निगम के पर्यटन आवास केंद्रों में की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ​'50 वर्षों में नहीं देखा ऐसा चमत्कारिक मेला'— रिकॉर्ड भीड़ के बाद भी सुव्यवस्थित संपन्न हुआ कैंची धाम स्थापना दिवस

इस अवसर पर विधायक बंशीधर भगत (कालाढूंगी), विधायक राम सिंह कैड़ा (भीमताल), भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आईजी रिद्धिमा अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT