रामनगर में नाबालिग चला रहा था वाहन, वाहन स्वामिनी पर दर्ज हुई FIR

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal Ramnagar-
जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने एक नाबालिग को वाहन चलाते हुए पकड़ा है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेश पर, क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक रामनगर के निर्देशन में की गई।

थाना रामनगर पुलिस टीम उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान भवानीगंज की ओर से आ रही एक बाइक (UK19B-8075) को रोकने का प्रयास किया गया। बाइक को एक 15 वर्षीय नाबालिग चला रहा था। जब पुलिस ने वाहन के कागजात तलब किए, तो पता चला कि बाइक मजहबी सिद्दीकी पत्नी मोहम्मद रफीक, निवासी वार्ड नंबर 6, गुलरघट्टी, रामनगर के नाम पर पंजीकृत है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक सजेगा राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेला: 250 स्टालों पर दिखेगी देशभर के उत्पादों की झलक

पुलिस ने तत्काल नाबालिग के परिजनों को मौके पर बुलाकर बच्चे को सुपुर्द कर दिया। वहीं, वाहन स्वामिनी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 199 के तहत एफआईआर संख्या 147/25 दर्ज की गई है। इस धारा के अंतर्गत दोषी पाए जाने पर तीन माह की सजा और ₹25,000 तक का जुर्माना हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर नगर निगम: पर्यावरण मित्रों को दिवाली पर वेतन-बोनस न देने पर भड़के पार्षद, MSWM कंपनी का ठेका निरस्त करने की मांग

पुलिस प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न सौंपें और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करें।

Ad_RCHMCT