उत्तराखंड-(दुखद) माँ भारती की रक्षा करते देवभूमि का लाल हुआ शहीद,क्षेत्र मे शोक की लहर।।

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं। यहां भारतीय सेना की तरफ से एक दुखद खबर सामने आ रही है जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के लाल कुआं निवासी सेना के जवान का ड्यूटी पर हृदय गति रुकने से निधन हो गया। जवान के मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में भौतिक विज्ञान के 'महागुरु' का आगमन: प्रो. एच.सी. वर्मा ने सिखाए "खेल-खेल में भौतिकी" के मंत्र

बताया जा रहा है कि लालकुआं के गांधीनगर निवासी सेना में जेसीओ पद पर तैनात 36 वर्षीय धर्मेंद्र गंगवार का ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया। मृतक जवान का पार्थिव शरीर कल दोपहर 1 बजे लालकुआं पहुंचेगा।

सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल से सेवानिवृत्त राम पाल गंगवार के पुत्र धर्मेंद्र गंगवार जो कि एएमई विभाग भारतीय सेना में जेसीओ पद पर तैनात था शुक्रवार रात धर्मेंद्र गंगवार का हृदय गति रुकने से निधन हो गया जिनका पार्थिव शरीर कल दोपहर पन्तनगर एयरपोर्ट से लालकुआं उनके आवास लाया जाएगा,।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत: गोल्ज्यू महोत्सव 2026 में आज से सजेगी ‘स्टार नाइट्स’ की महफिल, लोक संस्कृति और सुरों का होगा संगम।

जहां सैन्य सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जवान के मौत की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने मृतक के घर पहुचकर शोक व्यक्त किया है। 2003 मई में धर्मेंद्र हल्द्वानी एएमई कोर सेंटर से भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और वर्तमान में जेसीओ पद पर सेवारत थे।

Ad_RCHMCT