सड़क हादसों में घायलों को तुरंत मिलेगा इलाज: उत्तराखंड में सभी इमरजेंसी सेवाएं ‘112’ से होंगी इंटीग्रेट; मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

ख़बर शेयर करें -

गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में ‘उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड’ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए कई नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने निर्माण श्रमिकों और उनके परिजनों को उनके कार्यस्थल व निवास स्थान पर ही त्वरित और अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत दो मोबाइल मेडिकल वैन को हरी झंडी दिखाकर (फ्लैग ऑफ) रवाना किया। उन्होंने कहा कि सरकार श्रमिकों को केवल श्रमशक्ति ही नहीं, बल्कि राज्य के विकास की असली ‘विकासशक्ति’ मानती है और उनका जीवन सुरक्षित, स्वस्थ व समृद्ध बनाना सरकार का प्राथमिक संकल्प है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करेगी 'सेवा विधि': सीएम धामी ने आर.सी. लोहनी की पुस्तक का किया विमोचन; कहा- 'सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि' ही सरकार का मूल मंत्र

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई प्रमुख योजनाओं में श्रमिक परिवारों को पोषण सहायता देने के लिए मुख्यमंत्री पोषण योजना, बच्चों की पढ़ाई में मदद के लिए मुख्यमंत्री शिक्षा सामग्री योजना तथा हाइजीन किट वितरण के लिए मुख्यमंत्री स्वच्छता सामग्री वितरण कार्यक्रम शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, युवाओं को योग एवं वेलनेस के क्षेत्र में प्रतिवर्ष 210 बच्चों को निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री योग एवं वेलनेस आरोग्य योजना शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले 70 युवाओं को सीधे रोजगार से भी जोड़ा जाएगा। वहीं, ‘मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य परीक्षण योजना’ की मोबाइल वैन में एक्स-रे और ईसीजी जैसी 44 प्रकार की जांचें पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। इस योजना का पहला चरण पौड़ी गढ़वाल और चंपावत जिलों से प्रारंभ हो रहा है, जिसे शीघ्र ही पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  एकल महिलाओं के लिए वरदान बनी 'मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना': द्वितीय चरण का शुभारंभ; 488 महिलाओं के खातों में ₹2.76 करोड़ की राशि हस्तांतरित

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्रमेव जयते के मूल मंत्र को रेखांकित करते हुए कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा, महिला श्रमिकों को मातृत्व सहायता, बेटियों के विवाह, आवास निर्माण, औजार, सिलाई मशीन व साइकिल वितरण तथा वयोवृद्ध श्रमिकों को मासिक पेंशन जैसी कई योजनाएं पारदर्शी रूप से संचालित कर रही है। उन्होंने सभी पात्र निर्माण श्रमिकों से अपील की कि वे कल्याणकारी योजनाओं का निरंतर लाभ प्राप्त करने के लिए बोर्ड में अपना पंजीकरण समय-समय पर नवीनीकृत कराते रहें। इस गरिमामयी कार्यक्रम में विधायक उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, दुर्गेश्वर लाल, श्रमायुक्त पी. सी. दुम्का तथा श्रम सचिव श्रीधर बाबू अद्यांकी सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT