यहां दो ज्वैलरी शोरूमों से चोरी हुए जेवरात, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। नगर में चोरों की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। चोर अब शोरूमों को अपना निशाना बना रहे हैं। ऐसे ही दो ज्वैलरी के शोरूमों से चोरों ने सोने की कान की बाली और गोल्ड रिंग चोरी कर ली। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  ​राइंका ढेला में मनी कवि त्रिलोचन और चंद्रकुंवर बर्त्वाल की जयंती, कविता पाठ से गूंजा परिसर

पुलिस को सौंपी तहरीर में नैनीताल रोड स्थित तनिष्क ज्वैलरी शोरूम के स्टोर इंचार्ज प्रकाश जोशी ने कहा है कि शोरूम से अज्ञात चोरों ने सोने की बाली चोरी कर ली है।

यह भी पढ़ें 👉  ओलंपिक-2036 के लिए मिशन मोड में उत्तराखंड: 150 युवा प्रतिभाओं को मिलेगा वैज्ञानिक प्रशिक्षण; मुख्य सचिव ने दिए रोडमैप तैयार करने के निर्देश

इसके अलावा नैनीताल रोड में ही सुनारिका बंसल ज्वैलर्स में भी चोरों की सक्रियता देखी गई है। यहां से चोर गोल्ड रिंग चोरी कर ले गए हैं। मामले में ब्रांच हेड तरुन जैन ने पुलिस को तहरीर सौंपी है।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत जिला अस्पताल में ₹50 लाख की ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण: सीएम धामी बोले—'चंपावत को आदर्श जिला बनाना हमारा संकल्प'

यह घटनाएं सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कैद हुई हैं। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT