हल्द्वानी में जनहित परियोजनाओं पर फोकस, विधायक ने विभागों से मांगी रिपोर्ट

ख़बर शेयर करें -

 हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुमित हृदयेश ने शुक्रवार  को अपने आवास पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में लोक निर्माण विभाग (PWD), सिंचाई विभाग, कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN), मंडी परिषद और जल संस्थान के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से मिला विश्व बैंक का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल: 'उत्तराखंड@2047', जल प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और सतत विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

विधायक ने बैठक के दौरान वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 की विधायक निधि से पूरे किए गए कार्यों का शीघ्र लोकार्पण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से क्षेत्र में सड़कें, विद्युत व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सफाई और अन्य नागरिक सुविधाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और सुधारात्मक कार्रवाई पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने 5 साल की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन; विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास बताया सराहनीय

श्री हृदयेश ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तय समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

विधायक ने कहा, “हम जनसेवा और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें, ताकि योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे।”

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ पर रुद्रपुर में विद्यार्थियों से रूबरू हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी: युवाओं के नवाचार से तय होगी विकसित उत्तराखंड की दिशा; देहरादून में बनी देश की 5वीं सबसे बड़ी साइंस सिटी

बैठक में क्षेत्रीय विकास की योजनाओं की गति को तेज करने तथा आने वाले समय में नई परियोजनाओं की प्रभावी योजना बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Ad_RCHMCT