नाबालिग की शादी मामले में पुलिस की कार्रवाई, पिता समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के रूड़की कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग बेटी का विवाह करना परिवार के लोगों को भारी पड़ गया। मामले में पुलिस ने नाबालिग के पिता समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उप निरीक्षक पुष्कर सिंह चौहान को मामले की जांच सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

जानकारी के अनुसार रुड़की कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सात फरवरी 2024 को 15 वर्षीय नाबालिग का विवाह कराया गया था। इसके बाद पुलिस ने फरवरी के आखिरी सप्ताह में नाबालिग का विवाह होने पर विवेक कटारिया के खिलाफ पॉक्सो का मुकदमा दर्ज कर लिया था।

यह भी पढ़ें 👉  पीरूमदारा में 14 अक्टूबर को धूमधाम से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती, अग्रवाल सभा समिति करेगी भव्य आयोजन

इसके बाद अब पुलिस ने एक्शन लेते हुए परिवार के सदस्यों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Ad_RCHMCT