दुःखद- यहां नदी में डूबे सेना के जवान का शव बरामद

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में दुःखद घटना सामने आई है। यहां सेना के जवान की नदी में डूबने से मौत हो गई। सोमवार सुबह SDRF (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम ने बरामद कर लिया है। जवान के डूबने की सूचना मिलने पर तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  पशुपालन और गन्ना विकास विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र: बोले—'मेहनत और प्रतिभा के दम पर मिल रही सरकारी नौकरियां'

यह घटना उधम सिंह नगर जिले के गूलरभोज नदी में 22 जून को सामने आई थी। जहां भारतीय सेना के जवान हिमांशु मिश्रा नदी में डूब गए। पुलिस को शनिवार को मिली सूचना के बाद SDRF और पुलिस की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन तेज बहाव और अंधेरे के कारण पहले दिन काम रोकना पड़ा। सोमवार सुबह फिर शुरू किए गए अभियान में जवान का शव नदी से निकाल लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों पर सख्त कार्रवाई: ऊधमसिंह नगर के बाजपुर में 4 मदरसे सील; सीएम धामी बोले—'आधुनिक व मुख्यधारा की शिक्षा से बच्चों को दूर नहीं रखा जा सकता'

हिमांशु मिश्रा बेंगलुरु के निवासी थे और भारतीय सेना की आर्मी सप्लाई कोर में तैनात थे। उनका हाल ही में हल्द्वानी में ट्रांसफर हुआ था, जहां वे वर्तमान में सेवा दे रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  सीखने का जुनून: 19वीं डिग्री हासिल कर चुके एडवोकेट डॉ. पांडे अब 20वीं डिग्री की ओर अग्रसर

एसडीआरएफ के क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पुलिस को सौंप दिया गया है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है और जवान के परिवार व सहकर्मियों को गहरा आघात पहुंचा है।

Ad_RCHMCT