एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग चेकिंग के दौरान सेटेलाइट फोन बरामद, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक विदेशी नागरिक के पास से सेटेलाइट फोन बरामद किया जिसके बाद विदेशी नागरिक के ऊपर कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की रिपोर्ट सीआइएसफ की महिला निरीक्षक ने डोईवाला कोतवाली में दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें 👉  वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम की SLSC बैठक: मुख्य सचिव ने दिए निर्देश—प्राथमिकता तय कर ही केंद्र को भेजे जाएं परियोजना प्रस्ताव

एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग चेकिंग के दौरान सेटेलाइट फोन बरामद
प्रभारी निरीक्षक थाना डोईवाला राजेश शाह ने बताया कि महिला निरीक्षक सीआइएसएफ सुनीता सिंह ने शिकायत में अवगत कराया है कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग चेकिंग के दौरान विदेशी नागरिक विक्टर सेमनाउ निवासी रूस से प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन बरामद किया है। चौकी प्रभारी जौलीग्रांट ने उक्‍त विदेशी नागरिक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Ad_RCHMCT