उत्तराखंड- उफनाई नदी में बहा युवक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम लगातार दुश्वारियां बढ़ा रहा है। बारिश के बीच नदी-नाले उफान पर आ रहे हैं। इस बीच रविवार को ऋषिकेश में उफनाई चंद्रभागा नदी में एक युवक बह गया। जिसकी तलाश की जा रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा: सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

ऋषिकेश में दोपहर के समय मूसलाधार बारिश हुई, जिससे चंद्रभागा नदी उफान पर आ गई। इस दौरान नदी किनारे खड़ा एक युवक तेज बहाव में बह गया। उसके साथ उसकी बहन थी, जो सुरक्षित है। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय सरस मेले के दूसरे दिन मुख्य अतिथि विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने गाया गीत, लोक गायक नीरज उप्रेती की स्टार नाइट ने बांधा समां।

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के पर्वतीय जिलों में शाम को तेज बारिश की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिलों के कुछ इलाकों में तेज बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

Ad_RCHMCT