यहां पुरूषों को गंदे इशारे कर रही थी महिलाएं, पुलिस ने की ये कार्रवाई

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की धर्मनगरी में कुछ महिलाओं की शर्मनाक हरकत सामने आई है। इन महिलाओं ने धर्मनगरी की पवित्रता को धूमिल करते हुए पुरूषों को न सिर्फ गंदे इशारे किए, बल्कि इसे लेकर आपस में भिड़ भी गई। ऐसी पांच महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026' के काउंटडाउन रन को किया फ्लैग ऑफ

जानकारी के अनुसार यह घटना हरिद्वार के रेलवे स्टेशन के बाहर की है। यहां पांच महिलाएं पुरूषों को अश्लील व आपत्तिजनक इशारे करने लगी। इनमें ऑटो-रिक्शा चालकों और यात्रियों के बीच रुपये के लेन-देन को लेकर तथा पुरुषों को इशारे कर आकर्षित करने के कारण बहस और झगड़ा हो रहा था। 

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता क्षेत्र के भास्कर जोशी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी बने, आईआईटी रुड़की से कर रहे हैं एमटेक

इस घटना से क्षेत्र में शांति भंग हो रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने महिलाओं को धारा 170 बी.एन.एस.एस. के तहत गिरफ्तार किया है। अब उनके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

Ad_RCHMCT