दुःखद- बरसाती नाले में बहा युवक, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर जारी है। बारिश के चलते ऊधमसिंह नगर के सितारगंज में उफनाए बरसाती नाले में एक युवक बह गया। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू के बाद उसका शव बरामद कर लिया है। 

पुलिस के अनुसार 7 जुलाई, रविवार को जिला नियंत्रण कक्ष, उधमसिंहनगर द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया था कि सितारगंज क्षेत्र में धोरा धाम के पास बरसाती नाले में एक व्यक्ति जगदीश मंडल पुत्र विनोद मंडल उम्र 42 वर्ष, निर्मल नगर शक्ति फॉर्म सितारगंज बह गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की विकास यात्रा में उद्योग समूह दें साथ: 'सीएसआर डायलॉग' में सीएम धामी की बड़ी अपील; देश की दिग्गज कंपनियों के साथ कई एमओयू पर लगे हस्ताक्षर

सूचना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर घटनास्थल के आसपास संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। लापता व्यक्ति जगदीश धोरा धाम के पास बरसाती नाले में मछली पकड़ते समय अनियंत्रित होकर नाले के तेज बहाव की चपेट में आ गया था। 

यह भी पढ़ें 👉  SSP ALMORA के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस का फरार वारंटियों पर बैक-टू-बैक एक्शन

मंगलवार 9 जुलाई को एसडीआरएफ टीम द्वारा उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुनः घटनास्थल पर पहुंचकर सर्चिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान उक्त व्यक्ति के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Ad_RCHMCT