युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजन जता रहे ये आशंका

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। हरिद्वार के लक्सर तहसील के पंडितपुरी गांव में रविवार सुबह एक 22 वर्षीय युवक, जोनी का शव स्टोन क्रशर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। जोनी, जो बालाजी स्टोन क्रशर में काम करता था, की मृत्यु के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक के परिवार का कहना है कि जोनी उनका इकलौता सहारा था और उसकी मौत से परिवार पर गहरा संकट आ गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु 3 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना

ग्रामीणों और परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने से पहले उन्हें सूचना नहीं दी। उन्होंने यह भी कहा कि युवक एक मेहनती और व्यवहारिक व्यक्ति था, जिसका किसी से कोई विवाद नहीं था। ऐसे में उसकी संदिग्ध मृत्यु को लेकर हत्या की संभावना अधिक जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026: एच.एन. इंटर कॉलेज में 300 विद्यार्थियों ने सीखे कचरा पृथक्करण और '3R' के गुर

ग्रामीणों ने मामले की गहन जांच की मांग करते हुए कहा कि अगर उचित कार्रवाई नहीं की जाती है, तो वे सड़क पर उतरकर चक्का जाम करेंगे। इस बीच, घटना की गंभीरता को देखते हुए खानपुर विधायक उमेश कुमार भी लक्सर कोतवाली पहुंचे और पुलिस से पूरी जानकारी ली। उन्होंने निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: पुराने विवाद में नाबालिग पर ईंट से जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, मुखानी पुलिस ने बरामद की ईंट

लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है और पुलिस किसी भी स्थिति में आरोपियों को नहीं बख्शेगी।

Ad_RCHMCT