लड़की के परिवार वालों ने आरोपी के परिवार पर लगाया जान से मारने और अपहरण करने का आरोप

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसमें दुष्कर्म के आरोप में जेल गए युवक के परिजनों के ऊपर किशोरी के परिवार वालों ने आरोपी के परिवार वालों के ऊपर जान से मारने और अपहरण करने की धमकी देने का आरोप लगाया है जिसके बाद पुलिस के द्वारा मुकदमा दर्ज कर शुरुआती जांच शुरू कर दी गई है जानकारी के अनुसार बता दें कि यह मामले में आरोपी 3 महीने पहले किशोरी से दुष्कर्म के मामले में जेल गया था ।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी थार, पुलिस और SDRF ने स्थानीय लोगों की मदद से 2 लोगों को सुरक्षित निकाला

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब 3 महीने पहले उनकी 12 वर्षीय बेटी के साथ उजाला नगर क्षेत्र निवासी युवक अरशद ने अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया था रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जेल भेज दिया गया था वर्तमान में आरोपी जेल में है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल का मलबा गिरने से दो नेपाली श्रमिकों की मौत, एक घायल।


आरोप है कि उसके परिजन उन पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे बताया कि मकसूद और शाह हुसैन ने गत 30 अक्टूबर को उनके घर में घुसकर मारपीट भी की साथ ही उनकी बेटी का अपहरण करने की धमकी दी किशोरी के पिता की तहरीर पर बनभूलपुरा पुलिस ने उजाला नगर शनिवार गेट निवासी मकसूद और शाह हुसैन नाम के व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT