दुःखद- यहां खाई में समाई कार, तीन लोगों की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे की खबर है। अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा के पास देर रात एक मारुति वैगन आर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। 

इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें चालक प्रेम कुमार (35) निवासी ग्राम वीसा बजेठा पिथौरागढ़, सुनीता देवी (32) निवासी ग्राम कुमोड पिथौरागढ़, और रजनी (22) निवासी ग्राम वीसा बजेठा पिथौरागढ़ शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल-2026: सीएम धामी ने लखपति दीदियों को किया सम्मानित; देहरादून के आईटी पार्क में खुलेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र

घायलों में आशीष कुमार (19) और आरुष कुमार (7) शामिल हैं, जो सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। शवों को निकाल कर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  बिजनेस टुडे के BTIndia@100 कार्यक्रम में सीएम धामी ने रखा उत्तराखंड का विकास मॉडल; 30 नई नीतियां, मजबूत कनेक्टिविटी और ₹2000 करोड़ से अधिक का स्टार्टअप इकोसिस्टम

बताया जा रहा है कि यह वाहन खटीमा से पिथौरागढ़ की ओर जा रहा था, लेकिन टनकपुर-पिथौरागढ़ और भवाली-अल्मोड़ा मार्ग बंद होने के कारण उन्होंने वैकल्पिक मार्ग अपनाया था।

Ad_RCHMCT