नीति घाटी में लापता बीआरओ हवलदार पंकज की तलाश तेज: परिजनों की सोशल मीडिया अपील का सीएम धामी ने लिया संज्ञान, फोन पर दिया हरसंभव मदद का भरोसा

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के कारण उफान पर आए तमक नाले में लापता हुए सीमा सड़क संगठन (BRO) के हवलदार पंकज की तलाश को लेकर अधिकारियों को प्रभावी और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। परिजनों द्वारा सोशल मीडिया पर लगाई गई मदद की गुहार का स्वतः संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने राहत एवं बचाव अभियान को तेज करने और 24×7 निगरानी बनाए रखने के आदेश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे वास्तविक लाभ का भी करें आंकलन: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा में दिए कड़े निर्देश

लापता जवान की खोजबीन के लिए सेना, बीआरओ, आईटीबीपी, पुलिस, जिला प्रशासन, एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की संयुक्त टीमें युद्धस्तर पर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। हवलदार पंकज मूल रूप से पिथौरागढ़ के निवासी हैं, जिसके चलते पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी को परिवार से लगातार संवाद बनाए रखने और प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  राईका ढेला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं दूरभाष पर हवलदार पंकज के परिजनों से बातचीत कर उनका हाल जाना और ढांढस बंधाया। उन्होंने आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ परिवार के साथ खड़ी है तथा लापता जवान की सुरक्षित तलाश के लिए सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है।

Ad_RCHMCT