आरोग्यम योगा द्वारा एक शाम देश के नाम कार्यक्रम में स्कूली बच्चों और महिलाओं ने योगाभ्यास के जरिए किया देशभक्ति का प्रदर्शन
लखनपुर के एक मॉल में आयोजित कार्यक्रम में योगासनों के जरिए देशभक्ति का प्रदर्शन करते हुए अमर शहीदों को याद किया गया ।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नन्हें बच्चों के साथ साथ प्रौढ़ गृहिणियों के समूह द्वारा योगासनों पर आधारित प्रस्तुतियां रही।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मंजू नेगी और भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत ने कहा कि एक माँ का स्वस्थ और निरोगी होना संपूर्ण परिवार को निरोगी और दीर्घायु बना सकता है। योगाचार्य श्रीमती मधु ध्यानी ने अपनी योग कक्षाओं में मातृशक्ति को योग और प्राणायाम से जोड़ने में कामयाब रही हैं और उनके पास पचास से पैंसठ की उम्र की कई महिलाएं आकर लाभ ले रही हैं।




