एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 का देहरादून में भव्य आगाज: सीएम धामी ने किया शुभारंभ; 8 शहरों में बनेंगी 23 खेल अकादमियां

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में 17 से 20 अगस्त तक आयोजित चार दिवसीय एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने देश-विदेश से आए खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी मिलना राज्य के लिए गौरव का विषय है। इससे उत्तराखंड की पहचान वैश्विक स्तर पर शीतकालीन और आइस स्पोर्ट्स के अनुकूल गंतव्य के रूप में और मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर कैंची धाम सहित नैनीताल जनपद के धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर बढ़ी पर्यटकों-श्रद्धालुओं की संख्या

उत्तराखंड में खेलों के विकास और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के संबंध में मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में ‘स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान’ के तहत आठ प्रमुख शहरों में 23 नई खेल अकादमियां स्थापित की जा रही हैं। इसके साथ ही हल्द्वानी में राज्य के पहले खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य तेजी से जारी है और लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज शुरू किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों की बदौलत राज्य में आधुनिक खेल अवस्थापना का मजबूत आधार तैयार हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर उत्तराखण्ड में श्रद्धा और नमन: मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय में महापुरुषों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार की नीतियों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नई खेल नीति के माध्यम से पदक विजेता खिलाड़ियों को सीधे सरकारी नौकरियों में अवसर दिए जा रहे हैं। साथ ही खेल छात्रवृत्ति, आवासीय स्पोर्ट्स कॉलेजों में निःशुल्क प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री खेल विकास निधि और खिलाड़ी प्रोत्साहन योजनाओं के जरिए प्रतिभाओं को वित्तीय व तकनीकी सहायता दी जा रही है। कार्यक्रम में विधायक उमेश शर्मा काऊ, एशियन स्केटिंग यूनियन के अध्यक्ष म्योंग ही चांग, आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अमिताभ शर्मा सहित खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT