पूर्वप्रधानमंत्री ‘भारतरत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि; लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन के प्रति उनके योगदान को किया नमन

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने अटल जी को प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, ओजस्वी वक्ता, प्रख्यात कवि और लोकतांत्रिक मूल्यों का सजग प्रहरी बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने संपूर्ण सार्वजनिक जीवन में निस्वार्थ राष्ट्रसेवा, सुशासन और राष्ट्रीय एकता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

यह भी पढ़ें 👉  राईका ढेला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने भारतीय राजनीति में उच्च नैतिक मूल्यों और शुचिता के नए मानक स्थापित किए। उन्होंने देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ भारत को वैश्विक पटल पर एक सशक्त व समर्थ राष्ट्र के रूप में पहचान दिलाई। उनका सहज व्यक्तित्व, दूरदर्शी सोच और राष्ट्रहित के प्रति अगाध समर्पण सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

Ad_RCHMCT