80 वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम आवास में गूंजा ‘वंदेमातरम्’: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ध्वजारोहण, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में गरिमामय समारोह के बीच ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण से पूर्व मुख्यमंत्री एवं उपस्थित कार्मिकों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता व सुरक्षा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के घर पहुंचे सीएम धामी; परिजनों को किया सम्मानित, वीर सपूत को किया नमन

प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा सीमाओं की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसे पूरा करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  तकनीकी शिक्षा में बड़ा बदलाव: उत्तराखंड में बनेंगे 5-6 'टेक्निकल एजुकेशन हब'; मुख्य सचिव ने दिए AI-इंडस्ट्री आधारित रोडमैप और ओवरसीज प्लेसमेंट के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड के समग्र, संतुलित और सतत विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और विकास योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों के स्मरण का पर्व बताते हुए सभी प्रदेशवासियों के सहयोग और जनभागीदारी से उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ व अग्रणी राज्य बनाने का आह्वान किया।

Ad_RCHMCT