मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को दैनिक जागरण के राज्य संपादक मनोज झा की माता श्रीमती शांता देवी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। निधन की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट पहुंचे और दिवंगत आत्मा के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
अंतिम संस्कार के दौरान श्मशान घाट पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर और एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों व गणमान्य नागरिकों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को नमन किया तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।




