नैनीताल डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान मे 17 वी जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।।

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान मे 17 वी जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।।

नैनीताल डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में 8 जून बुधवार को 17 वी जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन नैनीताल सरोवर नगरी में स्थित शैले हॉल में किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम की SLSC बैठक: मुख्य सचिव ने दिए निर्देश—प्राथमिकता तय कर ही केंद्र को भेजे जाएं परियोजना प्रस्ताव

प्रतियोगिता में सब जूनियर, कैडेट, जूनियर, सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।प्रतियोगिता का शुभारंभ महासचिव चंद्र विजय सिंह बिष्ट के द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता मे 150 से अधिक खिलाडियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जो देहरादून में दिनांक 25-26 जून को आयोजित होनी है मे प्रतिभाग करेंग।

यह भी पढ़ें 👉  हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित करेगी सरकार: गोर्खाली तीज उत्सव में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

प्रतियोगिता मे सचिव सुनील सिंह, उप सचिव संजय टम्टा, चीफ टेक्निकल संदीप थापा, असिस्टेंट टेक्निकल ज्योति दुर्गापाल, निर्णायक मंडल मे विश्वकेतु वैद्य, तरुण भट्ट, किरन, चेतना कुमारी, तनीषा जोशी रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में जिलाधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा: अभियोजन में लाएं तेजी, अपराधियों को मिले सख्त सजा; 15 सितंबर से शुरू होगा 'सेवा संकल्प अभियान'

प्रतियोगिता मे कोच कमलेश तिवारी, गोविंद प्रसाद, विनोद वैद्य, राजेंद्र मेहरा, सोनिया पांडेय, समीर कुमार, कृष्णा, शुभम डसीला , नितेश शर्मा आदि मौजूद रहे..

Ad_RCHMCT