उत्तराखंड-यहां दरार वाले घरों की संख्या बढ़ी, ध्वस्तीकरण जारी

ख़बर शेयर करें -



जोशीमठ में दरारें फिर से बढ़ने लगी हैं। रविवार तक जोशीमठ में दरार वाले मकानों की संख्या 863 थी जो कि सोमवार को बढ़कर 868 हो गई है। जोशीमठ में आज मौसम बिलकुल साफ है इस लिए होटलों के धवस्तीकरण का काम जारी है। वहीं पुर्नवास की मांग को लेकर स्थानीयों का प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी थार, पुलिस और SDRF ने स्थानीय लोगों की मदद से 2 लोगों को सुरक्षित निकाला



मंगलवार को जोशीमठ में मौसम साफ बना हुआ है, चटख धूप खिली हुई है। जिसके बाद दोनों होटलों का धवस्तीकरण का काम फिर से शुरू कर दिया गया है। दो बड़े होटलों का ध्वस्तीकरण अंतिम चरण में है। इसके साथ ही अन्य दरारों वाले भवनों को ध्वस्त करने की योजना पर काम चल रहा है। वहीं प्रभावित लोगों के लिए प्री फैब्रिकेटेड घरों के निर्माण कार्य भी जारी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस स्मृति दिवस: कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि


जोशीमठ में जहां एक तरफ सरकार स्थिति सामान्य होने की बाद कह रही है। तो वहीं दूसरी तरफ जोशीमठ में दरारें बढ़ने का सिलसिला एक बार फिर बढ़ने लगा है। रविवार को जोशीमठ में दरार वाले भवनों की संख्या 863 थी जो कि सोमवार को बढ़कर 868 हो गई है। भू-धंसाव से सबसे ज्यादा सिंहधार, गांधीधार, मनोहर बाग और रविग्राम वार्ड प्रभावित हैं।

Ad_RCHMCT