उत्तराखंडः पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 18 बाइकें बरामद

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है और गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। साथ ही, पुलिस ने गिरोह के पास से चोरी की 18 बाइकें भी बरामद की हैं। हालांकि, एक आरोपी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

मंगलवार को गंगनहर कोतवाली में एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिलेभर की पुलिस को चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में मंगलवार सुबह गंगनहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि लाठरदेवा-पनियाला तिराहे के पास दो संदिग्ध युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक के साथ खड़े हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पीएनजी महाविद्यालय में रेडक्रॉस सोसाइटी की जागरूकता कार्यशाला, सात मूल सिद्धांतों से रूबरू हुए छात्र

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को पकड़ लिया और पूछताछ की। पहले तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, लेकिन बाद में सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने बताया कि उनका नाम सचिन और मोनू है, और मोनू के जरिए उनकी मुलाकात गौरव से हुई थी। इसके बाद ग्रुप में अंकित भी शामिल हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  वाहनों में काली फिल्म, अवैध नीली बत्ती और गलत नंबर प्लेट लगाकर रौब झाड़ने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही

एसएसपी के अनुसार, इन चारों ने अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए बाइक चोरी करने की योजना बनाई थी। इसके बाद उन्होंने हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर और हरियाणा से बाइकें चुराई। पुलिस ने मोनू, सचिन और गौरव की निशानदेही पर रुड़की के शक्ति विहार कॉलोनी स्थित एक खंडहर से 16 चोरी की बाइकें बरामद कीं। हालांकि, आरोपी अंकित का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

गिरफ्तार आरोपियों में मोनू और सचिन निवासी टोडा कल्याणपुर, रुड़की, और गौरव निवासी गांव गोधना, थाना पुरकाजी, जिला मुज्जफरनगर (हाल सलेमपुर महदूद, थाना हरिद्वार) शामिल हैं। पुलिस ने इन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं, फरार आरोपी अंकित निवासी सोसायटी रोड, केशवनगर, लक्सर की तलाश जारी है। पुलिस इन आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत केस में पुलिस का बड़ा खुलासा!दुष्कर्म नहीं, बदले की भावना से रचा गया था कथित षड्यंत्र SIT जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए

इस दौरान एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल, एएसपी कुश मिश्रा, सीओ नरेंद्र पंत, कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह और एसएसआई आनंद मेहरा भी मौजूद थे। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने गंगनहर कोतवाली पुलिस की सराहना की और गिरोह का खुलासा करने के लिए पुलिस को 5000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की।

Ad_RCHMCT