उत्तराखंडः इस जनपद में चार जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम विभाग के अलर्ट के तहत प्रशासन सतर्क हो गया  है। भारत मौसम विभाग, देहरादून और एन.डी.एम.ए. के राष्ट्रीय आपदा चेतावनी पोर्टल द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, जनपद देहरादून में आगामी दिनों में बर्फबारी और हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम में यह परिवर्तन विशेष रूप से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में हल्की वर्षा के रूप में देखने को मिल सकता है, जिसके कारण शीतलहर की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

मौसम के इन प्रभावों के मद्देनजर, जनपद के सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, जिला मजिस्ट्रेट ने 28 दिसम्बर 2024 से 4 जनवरी 2025 तक शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

यह निर्णय विशेष रूप से शीतलहर और बर्फबारी से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Ad_RCHMCT