उत्तराखंडः नशे के आदी दो भाइयों को धारदार हथियार से जख्मी, परिजनों ने लगाए आरोप

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में दो भाईयों की हरकत ने पुलिस महकमे में खलबली मचा दी। यह मामला देहरादून के विकासनगर कोतवाली का है। यह घटना तब हुई जब दोनों भाई घर में चोरी की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे, लेकिन अचानक दोनों ने कोतवाली में ही खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। महिला का आरोप है कि पुलिस ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट की और उन्हें घायल किया।

यह भी पढ़ें 👉  दून विश्वविद्यालय में 'दीक्षारम्भ सत्र' की शुरुआत: सीएम धामी ने ₹28.59 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण; 88.4 FM कम्युनिटी रेडियो लॉन्च

घटना के अनुसार, शनिवार सुबह एक महिला, ऋषिका, अपने पति ऋतिक खन्ना और देवर सन्नी खन्ना के साथ चोरी की शिकायत लेकर कोतवाली आई थी। महिला ने दोनों पर घर में नकदी और गहनों की चोरी का आरोप लगाया और बताया कि वे नशे के आदी हैं। महिला ने पुलिस से अपील की कि उन्हें नशा मुक्ति केंद्र भेजा जाए, ताकि उनकी स्थिति में सुधार हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  80 वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम आवास में गूंजा 'वंदेमातरम्': मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ध्वजारोहण, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

महिला के आरोपों के बाद पुलिस ने उसे बाहर भेज दिया और पति-देवर से पूछताछ शुरू कर दी। कुछ देर बाद, पुलिस दोनों को गंभीर रूप से घायल अवस्था में बाहर लाकर अस्पताल भेजते हुए दिखी। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस ने ही दोनों के साथ मारपीट की और उन्हें गंभीर रूप से घायल किया।

यह भी पढ़ें 👉  चोरगलिया में सीएम धामी ने सुनी जनसमस्याएं; हल्द्वानी-सितारगंज मार्ग पर शेर नाला में ₹9.93 करोड़ के नव निर्मित डबल लेन सेतु का किया लोकार्पण

इस पर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतेंद्र भाटी ने बताया कि दोनों भाई नशे के आदी हैं। महिला के पति ने गलती से किसी धारदार चीज से अपने गले पर वार किया, जिससे वह घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए उपजिला अस्पताल विकासनगर भेजा गया।

Ad_RCHMCT