हल्द्वानी-डंपर से टकराई बुलेट, 02 युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने पहुँचाया अस्पताल बचाई जान

ख़बर शेयर करें -

डंपर से टकराई बुलेट, 02 युवक गंभीर रूप से घायल, वनभूलपुरा पुलिस ने पहुँचाया अस्पताल बचाई जान

हल्द्वानी-शनिवार को गोलापुर बायपास रोड के पास, आँवला गेट चौकी के समीप एक डंपर (नंबर: UK004CA 7813) जो गोला से आर बीएम लेकर आ रहा था, खराब होने के कारण हाइवे के बीचो-बीच खड़ा था।
इस दौरान, पीछे से आ रही मोटरसाइकिल (बुलेट) नंबर UK 06 BD 3719 में सवार 02 युवक, राजवर्धन एवं करण जोशी (उम्र 19 वर्ष, निवासी हल्दुचौड़), डंपर से टकरा गए।

यह भी पढ़ें 👉  जिले में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों में सामुहिक सहयोग से कूड़े को एकत्रित कर निस्तारण किया गया

इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी जान को खतरा था। *थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी मय पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल पीसी 2 के माध्यम से सुशीला तिवारी अस्पताल पहुँचाया, जिससे उनकी जान बचाई जा सकी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को 'स्किल हब' बनाने की तैयारी: मुख्य सचिव ने दिए एकीकृत डैशबोर्ड बनाने के निर्देश; युवाओं को विदेशी नौकरियों के लिए मिलेगा प्रशिक्षण

मौके पर समस्त पुलिस बल मौजूद है और अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। परिजनों द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

Ad_RCHMCT