अंकित हत्याकांड का खुलासा, बेटे की मौत का बदला लेने के लिए हुई हत्या, 3 गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में हुए सनसनीखेज हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता लगी है। हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में 20 फरवरी को हुई अंकित की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस के अनुसार, अंकित की हत्या पांच आरोपियों ने मिलकर की थी, जिनमें से तीन को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से दो चाकू भी बरामद किए गए हैं, जिनसे हत्या की गई थी। हालांकि, पुलिस को अभी भी दो आरोपियों की तलाश है।

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी संजय सैनी ने अपने बेटे कपिल की हत्या का बदला लेने के लिए अंकित की हत्या करवाई। अंकित कुछ समय पहले कपिल की हत्या के मामले में आरोपी था और हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था। संजय सैनी ने अंकित की हत्या के लिए चार आरोपियों को चार लाख रुपये की सुपारी दी थी, जिसमें से चार हजार रुपये एडवांस दिए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी

20 फरवरी 2025 को तड़के पुलिस को सूचना मिली कि झबीरण जट गांव के श्मशान घाट के पास एक खून से सनी लाश पाई गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की पहचान अंकित (26) के रूप में की। जांच में सामने आया कि अंकित का नाम कपिल हत्याकांड में भी था और वह हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था। अंकित की हत्या चाकुओं से गोदकर की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर मामले की जांच सीओ मंगलौर विवेक कुमार ने संभाली। पुलिस ने डिजिटल सबूतों और मुखबिरों की मदद से आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में संजय सैनी, दीपांशु, और विकास शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि संजय सैनी ने योजना बनाई थी कि अंकित को मारकर अपने बेटे की हत्या का बदला लिया जाए। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना

इस क़त्ल को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने पहले अंकित को नशा कराया और फिर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने लाश को वहीं छोड़कर भाग गए। पुलिस के अनुसार, आरोपी विकास पर पहले भी चोरी, लूट और गैंगस्टर के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब अन्य दो फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

Ad_RCHMCT