रामनगर: नन्हे छात्रों ने  जानी पुलिस कार्यप्रणाली, कोतवाल से पूछे सवाल

ख़बर शेयर करें -

रामनगर के उदय मेमोरियल पब्लिक स्कूल पाटकोट के नौनिहाल आज रामनगर कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली को नजदीक से जाना। इस दौरान बच्चों ने अभिलेख पक्ष और हवालात का निरीक्षण किया और कोतवाल अरुण कुमार सैनी से कानून और सुरक्षा से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका कोतवाल ने सहजता से जवाब दिया।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बच्चों को दी कानूनी जानकारी और कहा कि स्कूल में ध्यानपूर्वक पढ़ाई करें और यदि कभी अप्रिय घटना का सामना हो, तो तुरंत 112 पर सूचना दें। उन्होंने बच्चों को यह भी बताया कि अगर स्कूल में किसी प्रकार की समस्या हो, तो वे तुरंत अपने अध्यापकों और परिजनों को सूचित करें।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

कोतवाल ने सुरक्षा को लेकर बच्चों और स्कूल स्टाफ को महत्वपूर्ण जानकारी दी और कहा कि इस पहल से बच्चों को कानून की बुनियादी समझ मिली है, साथ ही पुलिस के प्रति उनका विश्वास भी मजबूत हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

बच्चों ने पुलिस की कार्यशैली और साहसिक कार्यों को सराहा। उनके मासूम सवालों और सुरक्षा के प्रति जागरूकता ने यह मुलाकात बेहद प्रेरणादायक बना दी। इस तरह की मुलाकात बच्चों के भविष्य के लिए एक सकारात्मक और प्रेरणादायक कदम साबित होगी।

Ad_RCHMCT