हल्द्वानी पहुंचे उप राष्ट्रपति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ तीन दिवसीय आधिकारिक भ्रमण पर उत्तराखंड पहुंचे। उनका स्वागत हल्द्वानी आर्मी हेलीपैड पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) ने किया।

उपराष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। साथ ही यातायात को भी डायवर्ट किया गया है। पुलिस-प्रशासन के उच्चाधिकारी व्यवस्थाओं पर नजरें बनाए हुए है। इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न होने पाए।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

इस अवसर पर उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, सांसद अजय भट्ट, मेयर हल्द्वानी गजराज बिष्ट, वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष दीपक महरा, मुख्य सचिव के प्रतिनिधि आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत, आईजी रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा, कर्नल जतिन ढील्लन एवं स्टेशन कमांडर हल्द्वानी समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT