तीव्र हवाएं, बिजली और भूस्खलन का खतरा: ये 11 जिले संवेदनशील

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर से खतरनाक मोड़ पर है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य में बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी तीन दिनों तक, यानी 26 जून दोपहर 1:00 बजे तक प्रभावी रहेगी। विभाग ने बताया कि बारिश के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, साथ ही बिजली गिरने और आंधी-तूफान की भी संभावना है। लोगों को घरों में सुरक्षित रहने और अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कल पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी व मैदानी इलाकों में हल्की वर्षा का पूर्वानुमान |

राज्य के कई हिस्सों में बीते कुछ दिनों से लगातार वर्षा हो रही है, जिससे भूस्खलन, सड़कों के बंद होने और बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं। मौसम विभाग की वैज्ञानिक डॉ. स्वर्णाली के अनुसार, उत्तर भारत के जम्मू क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में अगले कुछ घंटों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  सम्मान और भावनाओं के बीच संपन्न हुआ विदाई समारोह, पुलिस परिवार रहा साथ, एस.पी. संचार नैनीताल ने शॉल व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

उत्तराखंड में विशेष रूप से 11 जिले संवेदनशील घोषित किए गए हैं:

गढ़वाल मंडल: उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, देहरादून

कुमाऊं मंडल: अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल

यह भी पढ़ें 👉  NEET UG 2026 : 3 मई को हल्द्वानी के इन 3 केंद्रों पर होगी NEET परीक्षा | 1100+ अभ्यर्थी शामिल

इसके अलावा, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिले भी बाढ़ और भू-क्षरण के लिहाज से खतरे में हैं।

राजधानी देहरादून सहित डोईवाला, पोंटा साहिब, और चकराता जैसे आसपास के इलाकों में भी तेज बारिश और तूफानी हवाओं की चेतावनी दी गई है। विभाग ने इन क्षेत्रों में भी संभावित तूफानी मौसम से सतर्क रहने को कहा है।

Ad_RCHMCT