“ऑपरेशन प्रहार” के तहत चौखुटिया पुलिस का सत्यापन अभियान
बिना सत्यापन रह रहे 07 बाहरी व्यक्तियों पर कार्रवाई, कराया गया पुलिस सत्यापन
अल्मोड़ा पुलिस का सत्यापन अभियान जारी, लापरवाही बरतने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
*श्री चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा* के निर्देशानुसार जनपद में "ऑपरेशन प्रहार" अभियान के तहत बाहरी मजदूरों, फड़-फेरी लगाने वालों, किरायेदारों एवं घरेलू सहायकों के अनिवार्य पुलिस सत्यापन हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
दिनांक 13.06.2026 को *अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह* के मार्गदर्शन तथा *सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री बलवंत सिंह रावत* के पर्यवेक्षण में *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया श्री अशोक कुमार* के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मासी द्वारा क्षेत्र में चलाये गये सत्यापन अभियान के दौरान 07 बाहरी व्यक्ति बिना पुलिस सत्यापन के निवास करते पाए गए। उक्त सभी व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उनका पुलिस सत्यापन कराया गया।
अल्मोड़ा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि अपने किरायेदारों, बाहरी मजदूरों, घरेलू सहायकों एवं अन्य बाहरी व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं। सत्यापन न कराने अथवा नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।




